देश में कोरोनावायरस के कुल मामले बढ़कर 65 लाख से अधिक हो गए हैं. पहले के मुकाबले मौजूदा समय में प्रतिदिन आने वाले नए मरीजों कि संख्या में कमी देखने को मिली है.कोरोनावायरस से देश के अंदर हुई मौतों का आंकड़ा 1 लाख से अधिक हो गया है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कुल 75 हज़ार 829 नए मामले सामने आए हैं. इस अवधि में कुल 940 कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की जानें भी गई हैं.
बीते 24 घंटे में 11 लाख 42 हज़ार 131 सैंपल्स की जांच की गई. अब तक कुल 55 लाख 9966 लोग कोरोनावायरस से स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि एक लाख 1782 लोग कोरोनावायरस संक्रमण कि चपेट में आने से जानें गवां चुके हैं.
वहीं 9 लाख 37 हज़ार 625 लोग अभी भी इस ख़तरनाक वायरस से ग्रसित हैं. अब तक 84.13 प्रतिशत लोग कोरोनावायरस को मात दे चुके हैं, एक्टिव मामलों की दर 14.32 है जबकि इससे मरने वालों की दर 1.55 प्रतिशत हैं.

0 Comments