शर्मनाक : नाना - नानी ने की 2 दिन की बच्ची की चाकुओं से गोदकर हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार कार भेजा जेल

 

                                 काल्पनिक चित्र


भोपाल . इन दिनों देश के विभिन्न हिस्सों से महिलाओं के प्रति अपराध की घटनाएं सामने आ रहीं हैं. महिलाओं के प्रति किए गए अपराध को करते समय अपराधी सारी सीमाएं लांघ जाते हैं. ऐसी ही एक घटना एमपी की राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर में घटी जहां लोक लाज के भय से एक बुजुर्ग दम्पत्ति ने अपने दो दिनों के नवजात नातिन की बेरहमी के साथ ब्लेड मारकर हत्या कर दी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्ची को जन्म देने वाली बुजुर्ग दम्पत्ति की लड़की अविवाहित थी. इसी कारण समाज में बदनामी के डर से रात के अंधेरे में बच्ची को पहले चाकुओं से गोदा फिर ब्लेड मारकर मौत की नींद सुला दी और उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया.

पुलिस ने वारदात कि जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिनों पहले एक बच्ची का शव झाड़ियों में पड़ा मिला था. शव मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची की पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के शरीर पर 80 से अधिक घावों के निशान पाए गए थे.

इसके बाद पुलिस ने बच्ची के मां बाप की तलाश शुरू की काफी जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने प्रसव करने वाली महिला व उसके पति के बारे में पता चला. जिन्होंने पुलिस पूछताछ में बताया कि लड़की का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था. इसलिए लड़की की मां ने समाज के डर घर में ही डिलीवरी कराई थी. हालांकि पुलिस ने बच्ची के हत्यारे नाना - नानी को गिरफ्तार कर लिया है.

Post a Comment

0 Comments