बिहार बीजेपी के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

 


नई दिल्ली. महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. इसकी पुष्टि उन्होंने ट्वीट करके दी. उन्होंने ट्वियर पर लिखा, मैं लॉकडाउन के बाद से हर एक दिन काम कर रहा हूं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि भगवान चाहते हैं कि मैं थोड़ी देर के लिए रुक जाऊं और छुट्टी ले लूं! मैंने # COVID19 को सकारात्मक और अलगाव में परीक्षण किया है। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार सभी दवा और उपचार लेना।  

गौरतलब  है कि महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के  प्रभारी का जिम्मा भी संभाल रहे हैं. इनके अलावा बीजेपी के  प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन,पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी और बिहार के डिप्टी सीएम सुशिल मोदी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. बीजेपी के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का नाम पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी था. 


Post a Comment

0 Comments