केजरीवाल बोलें, सबको मुफ्त में मिले कोरोना का टीका



नई दिल्ली. देश में इन दिनों कोरोना से ज्यादा चर्चाएं बिहार चुनाव की हो रहीं हैं. इसी बीच बीजेपी ने मौके पर चौका मारते हुए बिहार इलेक्शन में अपना घोषणा पत्र यानि की संकल्प जारी कर दिया। जिसमें बीजेपी ने बिहार वासियों के लिए फ्री कोविड-19 टीका उपलब्ध कराने का  ऐलान कर के विपक्षियों के होश उड़ा दिए. वहीँ दूसरी ओर देश के तमाम लोगों का मानना है कि कोरोना का टीका हर भारतवासी के लिए मुफ्त होना चाहिए।  इसी क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कहा कि देश के सभी लोग कोरोना से परेशान हैं इसलिए कोविड-19 का वैक्सीन सबको मुफ्त में मुहैया कराया जाना चाहिए। 

आपको बता दें कि बिहार चुनाव  में भले ही बीजेपी ने कोविड-19 के वैक्सीन अपने संकल्प पत्र में शामिल कर लिया है लेकिन अभी तक ये टीका बाजार में नहीं आया है और कब आएगा अभी इसका भी पता नहीं है. आज शनिवार को सीएम केजरीवाल ने नार्थ-ईस्ट दिल्ली में 2 फ्लाईओवरों का उद्धघाटन करते हुए बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कोरोना वायरस से जनता काफी परेशान है. इसलिए कोरोना की वैक्सीन सबको मिलनी चाहिए वो भी बिलकुल मुफ्त। 



Post a Comment

0 Comments