दुबई। पिछले मैच में मिली जीत से उत्साहित किंग्स इलेवन पंजाब का सामना आज सितारों से सजी मुंबई इंडियन्स से होगा। मैच शाम 7 :30 दुबई स्टेडियम में खेला जायेगा। एक तरफ पंजाब के लिए हर मुकाबला करो या मारो वाला है तो दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस प्ले ऑफ की दहलीज दहलीज पर खड़ा है. हर एक जीत उसे प्ले ऑफ की तरफ ले जाएगी। मुंबई और पंजाब दोनों टीम अपने पिछले मुकाबले जीत चुकी हैं। मुंबई ने केकेआर तो पंजाब ने बेंगलुरु को शिकस्त दी थी.
पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स के बाद दूसरे स्थान पर काबिज़ मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। दोनों सलामी बल्लेबाज अबतक अच्छा प्रदर्शन कर रहें है. रोहित शर्मा ने इस सीजन में 253 रन, डीकॉक 269 रन बना चुके हैं. दूसरी तरफ मुंबई की बॉलर्स भी विकेट निकाल रहें हैं. मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट दोनों अबतक 12-12 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.
पंजाबी भी हैं लय में
किंग्स इलेवन पंजाब भले ही टूर्नामेंट में अबतक केवल दो ही जीत दर्ज़ करपाई है लेकिन उसके सलामी बल्लेबाज़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. केएल राहुल जो किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तानी संभाल रहें हैं. उनके नाम 387 रन दर्ज़ हैं जबकि उनके साथ पारी की शुरुआत करने वाले मयंक अग्रवाल भी 337 रन बना चुकें हैं. किंग्स के लिए प्लस पॉइंट ये है कि गेल भी इस सीजन का पहला मैच खेल चुकें हैंऔर उन्होंने अपने पहले ही मैच में हाफ सेंचुरी जड़कर अपने इरादे जता दिए हैं. हालांकि, किंग्स को आत्ममुग्धता से बचना होगा क्योंकि एक हार उसे टूर्नामेंट्स से बाहर का रास्ता दिखा सकती है.
संभावित दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
किंग्स इलेवन पंजाब : के एल राहुल क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा , प्रभसिमरण सिंह, शेल्ड्रॉन कॉट्रेल, मोहम्म्मद शमी, मुजीब उर रहमान और अर्शदीप सिंह।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), डीकॉक, सूर्यकुमार यादव, कुणाल पंड्या, हार्दिक पंड्या , कीरोन पोलार्ड,ईशान किशन,राहुल चाहर, जेम्स पैटिंसन,कूल्टर नाइल और जसप्रीत बुमराह।

0 Comments