लखनऊ। धान कटाई शुरू हो चुकी है. जिसका असर भी दिखाई देने लगा है. हरियाणा और पंजाब में धान काटने के बाद किसानों ने पराली जलाना भी शुरू कर दिया है जो राजधानी की हवा पर भी साफ़ दिख रहा है. पंजाब और हरियाणा से आ रही हवा ने राजधानी के वायु गुणवत्ता सूचकांक को नीचे से ऊपर पहुंचा दिया है. राजधानी की हवा में वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार 249 माइक्रोग्राम पर पहुँच गई है. सेंट्रल पॉलूशन बोर्ड के मुताबिक 11 अक्टूबर की हवा सबसे ज्यादा प्रदूशिति यानि की हवा बेहद ख़राब थी. धीरे -धीरे प्रदुषण का स्तर बढ़ता ही जा रहा है.
शाम और सुबह के समय घर से न निकले बच्चे, बुजुर्ग और अस्थमा के मरीज
दूसरी तरफ विशेषज्ञों की माने तो पश्चिम की ओर से आ रही हवा के कारन राजधानी की हवा प्रभावित हुई है. अभी और भी हवा की गुणवत्ता में गिरावट देखी जा सकती है. जिसका सीधा असर बच्चो और बुजुर्गों के स्वास्थ पर पड़ सकता है. बच्चो और बुजुर्गों के अलावा सांस और अस्थमा के मरीजों के हवा घातक साबित हो सकती। विशेषज्ञों की माने तो है शाम और सुबह के वक्त बच्चो , बुजुर्गों और साँस अस्थमा की बीमारी से ग्रसित लोगों को घर पर ही रहना चाहिए।

0 Comments