किंग्स के लिए करो या मरो स्थिति, कोहली के धुरंधरों से होगी टक्कर , इस खिलाडी को मौका दे सकता है पंजाब



आईपीएल 2020 : टूनामेंट का आधा सफर निकल चुका है. सभी टीमें एक दूसरे से आगे निकलने के बेताब हैं. खिलाड़ियों ने भी अपना पूरा दमखम झोंक दिया है. ऐसे में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए हर मुकाबला करो या मरो वाला हो गया है. पंजाब ने 7 मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज़ की है. एक और हार उसे टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा सकती है. किंग्स इलेवन पंजाब के ओपनरों से बल्ले से अच्छा काम दिखाया लेकिन मध्यक्रम ने टीम की नैया डुबोने में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं. 41 वर्षीय कैरेबियाई खिलाडी को टीम प्रबंधन ने अभी तक मौका नहीं दिया है. गेल का स्वास्थ्य भी ख़राब चल रहा था. 

लेकिन माना  ये जा रहा है कि आज होने वाले मुकाबले में गेल को मौका दिया जा सकता है. आज के मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के सामने सितारों से सजी कप्तान कोहली की आरसीबी है. आरसीबी के कप्तान कोहली  और  मिस्टर 360 यानि की डिविलियर्स भी फार्म में लौट आएं हैं. उम्मीद है कि मुकाबला कड़ा होगा।  डिविलियर्स  ने केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में 73 रनों  शानदार पारी खेली थी इस दौरान उन्होंने 33 गेंदों का सामना किया था जिसमे 5 चौके और 6 गगनचुम्बी छक्के शामिल थे. कप्तान कोहली ने भी 33 रनों का योगदान दिया था.  

दोनों टीमों की संभावित टीमें :  

आरसीबी : विराट कोहली कप्तान, देवदत्त पडिकल,आरोन फिंच, डिविलियर्स, वाशिंगटन सुंदर , शिवम् दुबे, क्रिस मोरिस,इसुरु उडाना,नवदीप सैनी, मो.सिराज यजुवेंद्र चहल.

किंग्स इलेवन पंजाब : के एल राहुल क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा , प्रभसिमरण सिंह, शेल्ड्रॉन कॉट्रेल, मोहम्म्मद शमी, मुजीब उर रहमान, के गौतम , अर्शदीप सिंह।

Post a Comment

0 Comments