राजधानी : आग लगाकर जान देने की कोशिश करने वाली महिला ने सिविल अस्पताल में तोडा दम, मामले में एक गिरफ़्तार

 


लखनऊ।  बीते मंगलवार को विधानभवन के सामने आत्मदाह करने वाली महिला ने बुधवार को  इलाज़ के दौरान दम  तोड़ दिया।खुद को आग के हवाले करने वाली  तिवारी महराजगंज की रहने वाली थी.इस मामले में महिला को आत्मदाह के लिए उकसाने वाले राजस्थान के पूर्व राज्यपाल के बेटे अलोक प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है.अलोक प्रसाद पर पुलिस ने मामहिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के सम्बन्ध में मामला दर्ज़ कर लिया है.पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच के लिए महराजगंज गई पुलिस टीम को कई अहम् जानकारियां मिली। 

काल डिटेल से मिली अहम् जानकारियां 

उन्होंने आगे बताया कि खुद को आग लगाने वाली अंजलि तिवारी और अलोक के बीच कई बार बात हुई थी और इन दिनों दोनों एक  देखे जा रहे थे. अंजलि और अलोक की काल डिटेल खंगालने के बाद पुलिस स्पष्ट हो गया कि अलोक ने ही अंजलि तिवारी को आत्महत्या के लिए उकसाया है. काल डिटेल के आधार पर बीते बुधवार को हज़रतगंज पुलिस ने अलोक को उसके गोमतीनगर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया है 

Post a Comment

0 Comments