लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने स्टूडेंट को एक बड़ी राहत दी है. लविवि ने सेमेस्टर एग्जाम के फॉर्म भरने की डेट को आगे बढ़ा दिया है. लविवि के स्टूडेंट्स अब 22 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकेंगे। स्टूडेंट्स को एग्जाम फॉर्म भरकर संबधित कॉलेज में अपने फॉर्म की हार्डकॉपी जमा करनी होगी. इसके साथ हो विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ़ कर दिया है कि यदि जो स्टूडेंट्स फार्म नहीं भरेगा उसे प्रमोट नहीं किया जायेगा। फिलहाल अंतिम वर्ष के छात्रों के एग्जाम हो चुकें हैं.
लविवि ने स्टूडेंट की मांग पर परीक्षा फॉर्म भरने की एक बार डेट बढ़ा दी है. इसके लिए छात्रों को 500 सौ रुपये का विलम्ब शुल्क भी जमा करना होगा। स्टूडेंट्स के पास फॉर्म भरने के लिए नैड आईडी भी चाहिए। बिना नैड आईडी के परीक्षा फार्म नहीं भरा सकेगा।

0 Comments