बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयविजय सिंह की सड़क हादसे में हुई मौत, बेटा घायल

 


चित्रकूट. बीजेपी के किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयविजय सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. रात तकरीबन 8. 30 बजे  जय विजय सिंह  सफारी कार कर्वी कोतवाली के बेड़ी पुलिया सामने से आ रही पिकअप से भिड़ गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रदेश उपाध्यक्ष जयविजय सिंह की सड़क  गंभीर रूप से घायल हो गए. जय विजय सिंह को आनन् फानन में उन्हें इलाज़ के लिए प्रयागराज ले जाया गया. जहाँ उन्होंने देर रात इलाज़ के दौरान दम तोड़ दिया।  

आपको बता दें कि जयविजय सिंह  बांदा में बीजेपी के प्रशिक्षण कार्य में शिरकत करने के बाद वापस लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी गाड़ी की भिड़ंत पिकअप से हुई और वे बुरी तरह जख्मी हुए और इलाज़ के समय उनकी मौत हो गई. इस हादसे में उनके बेटे को भी मामूली  होतें आईं हैं.

मिली जानकारी के अनुसार जनपद बाँदा से वापस आते समय तकरीबन रात के साढ़े 8 बजे उनकी सफारी गाड़ी सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई. घटना की जानकारी मिलने पर भर्तीअ जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। बताय ये जा रहा है कि हादसे के वक्त सफारी गाड़ी उनके बेटे रामफल सिंह चला रहे थे. उनको भी काफी चोटें आईं हैं.  जिसके बाद उनका इलाज़ जिला अस्पताल में जारी है. वहीँ घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे  कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार पाठक ने  जानकारी देते हुए बताया कि सफारी से भिड़ने वाली पिकअप का ड्राइवर हादसे के बाद मौके से पिकअप समेत भाग निकला है. पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।


Post a Comment

0 Comments