इस बार के आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है । गब्बर यानि शिखर धवन के बल्ले ने भी आग उगलनी शुरू कर दी है. बीते दिन धवन ने सीएसके के खिलाफ दमदार 101 रन की पारी खेलकर अपने इरादे जता दिए. शिखर धवन की ये पहली आईपीएल कॅरियर की सेंचुरी है. खास बात ये है कि शिखर धवन ने ऐसे समय में मोर्चा संभाला बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ इनिंग्स की तीसरी गेंद पर चाहर का शिकार बनकर पवेलियन लौट गए. 180 रनों पीछा करते हुए खेली गयी शतकीय पारी के दौरान उन्हें 4 बार जीवनदान मिला। इसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाते हुए 58 गेंदों में 101 रनों की लाजवाब पारी खेलकर टीम को आखिरी में दिला दी. इस पारी के दौरान उनके बल्ले से 1 छक्के के अलावा 14 चौके भी निकले।
मैच ख़त्म होने बाद शिखर धवन ने कहा कि 13 सालों में पहली बार सेंचुरी ठोकना मेरे लिए काफी मायने मायने रखता है. उन्होंने आगे कहा कि, मैंने खेल के दौरान पॉजिटिविटी बनाये रखी। मै सिर्फ टीम को जीत दिलाने पिच और गेंदबाज़ के मूड को भांप कर बैटिंग कर रहा था. 101 रनों की शानदार पारी के लिए धवन को मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाजा गया.

0 Comments