हार का तिलिस्म तोड़ना चाहेगी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम, एक बार फिर राहुल से रहेंगी उम्मीदें

 


हार की हैट्रिक लगा चुकी किंग्स इलेवन पंजाब आज जब हैदराबाद सनराइजर्स के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो जीत दर्ज करके हार के सिलसिले को तोड़ना चाहेगी. किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल 2020 में खेले गए अपने पांच मुकाबलों में से 4 हार चुकी है. जबकि टीम में केएल राहुल और मयंक अग्रवाल जैसे धाकड़ ओपनर खिलाड़ी इस सीजन में विरोधी टीम के गेंदबाजों की बखिया लगातार उधेड़ रहे हैं.

केएल राहुल ने अब तक खेले पांच मैचों की पांच पारियों में एक शतक और 2 अर्धशतकों की बदौलत 75.50 औसत से 302 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाए हुए हैं तो वही उनके साथी खिलाड़ी मयंक अग्रवाल ने पांच मैचों की इतनी ही पारियों में 54.40 की एवरेज से अब तक 272 रन बनाए हैं. इनमें मयक ने दो फिफ्टी भी जड़ी हैं.

वही बात करें सनराइजर्स हैदराबाद की तो अब तक सनराइजर्स हैदराबाद ने टूर्नामेंट में खेले पांच मैचों में दो मैचों में जीत दर्ज की है जबकि तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा.हैदराबाद अंक तालिका में छठे स्थान पर है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन :-

किंग्स इलेवन पंजाब :- केरल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, सरफराज खान, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, नीशम, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, शेल्डन कॉटरेल,मुरुगन अश्विन.

सनराइजर्स हैदराबाद :- डेविड वॉर्नर (कैप्टन), जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, मनीष पांडे, अब्दुल समद,अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, राशिद खान, खलील अहमद, संदीप शर्मा और टी नटराजन

Post a Comment

0 Comments