मशहूर पंजाबी अदाकारा व गायिका हिमांशी खुराना कोरोनावायरस से पूरी तरह से स्वस्थ हो गई हैं. कोरोनावायरस के लक्षण महसूस होने पर उन्होंने बीते दिनों अपना टेस्ट कराया था. जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था.

इंस्टा पोस्ट लिखकर फैन्स को बोला थैंक यू

COVID से उबरने की जानकारी हिमांशी खुराना ने स्वयं इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी. हिमांशी खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, आपकी दुआओं के लिए धन्यवाद. आप मैं ठीक हूं".

घर पर ही चल रहा था इलाज़

आपको बता दें कि ऑक्सीजन की कमी के चलते हिमांशी खुराना को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था लेकिन बाद में स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद घर पर ही इलाज चल रहा था.

गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता कपूर कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं. इसकी इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी. आपको बता दें कि अर्जुन कपूर का covid टेस्ट 1 महीने के बाद नेगेटिव आया था.