लखनऊ. जिला प्रशासन ने राजधानी में 15 से खुलने जा रहे स्कूलों के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं. 15 अक्टूबर से 10 वीं और 12 की कक्षाएं शुरू की जानी हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने स्कूल, कॉलेजों को परिसर में दो बेड का एक चिकित्सा कक्ष बनाने को कहा है. इसके साथ ही स्कूल में थर्मल स्कैनिंग, मास्क , पल्स ऑक्सी मीटर इत्यादि चिकित्सीय प्रबंध करने होंगे।
बीते दिन जिलाधिकारी कार्यालय में हुई मीटिंग में ये फैसला लिया गया. इस बैठक में डीएम , स्कूलों/ कॉलेजो के प्रबंधक तथा छात्र / छात्राओं के अभिभावक भी शामिल रहें। इस बैठक में जिलाधिकारी ने एक अहम् बात कही. उन्होंने कहा की छात्र / छात्राओं के पेरेंट्स की लिखित अनुमति के बगैर स्कूल नहीं खोलें जायेंगे। तथा पूर्व की तरह ऑनलाइन क्लासेस चलती रहेंगी।
इन नियमों का करना होगा पालन
स्कूल / कॉलेज की खिंडकिया खुली रहेंगी। पल्स ऑक्सीमीटर से समय समय पर बच्चो में ऑक्सीजन के स्तर की नियमित समय पर जाँच। स्कूल परिसर का नियमित सैनिटाइज़शन करवाना होगा। दोपहर का लंच ब्रेक नहीं होगा। परिसर में ऐसी किसी की गतिविधि की मनाही की गई जिससे एक जगह ज्यादा लोग इकट्ठा हों. शिफ्ट में कक्षाएं चलेंगी। प्रत्येक शिफ्ट 3 घंटे की होगी। घर से बच्चों को स्कूल ले जाने वाले वाहनों में सीट के अनुपात में 50 ही बच्चें बैठाएं जा सकेंगे।
... तो इसके बाद शुरू की जाएँगी 9 वीं 11 वीं की कक्षाएं
डीएम अभिषेक प्रकाश ने बैठक में कहा कि इसके बाद चरणबद्ध तरीके से 9 वीं 11 वीं की कक्षाएं भी संचालित की जाएँगी। यदि परिश्थितियां सुधरती हैं तो छोटे बच्चों के स्कूल भी खोलें जायेंगे। इसका फैसला बाद में लिया जायेगा।

0 Comments