वायनाड। बीते दिनों मध्य प्रदेश उपचुनाव में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कमलनाथ ने मंत्री इमरती देवी के लिए अमर्यादित शब्द का इस्तेमाल किया था. इसके बाद से उनके बयां की चौतरफा आलोचना हो रही है. कई बीजेपी नेताओं ने विरोध भी जताया और कई ने कोंग्रेस आलाकमान को मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की. अब इस कड़ी में कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी का भी नाम जुड़ गया है. उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में मंगलवार को पूर्व सीएम कमलनाथ की टिपण्णी पर ऐतराज जताया। उन्होंने कहा किसी  महिला  के लिए  वो ऐसे शब्दों कोबर्दाश्त नहीं कर सकते हैं. कमलनाथ जी मेरी पार्टी के जरूर हैं पर मैं उनकी तारीफ़ नहीं करता हूँ. किसी महिला का अपमान मैं निजी तौर पर नहीं  सकता हूँ।  

उधर, मध्यप्रदेश के उपचुनावों महिलाओं  पर अमर्यादित टिप्पणियों का सिलसिला थ्याम्ने का नाम नहीं ले रहा है. इमरती देवी के  बारे में कमलनाथ के आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने के बाद बीजेपी  बीसलदेव साहू ने कांग्रेस कैंडिडेट  खिलाफ  अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया है.  मंत्री बीसलदेव साहू का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमे वे कांग्रेस के कैंडिडेट की दूसरी पत्नी के बारे में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए दिख रहें हैं.