हाथरस कांड : मीडिया को मिली परिजनों से मुलाकात की अनुमति, डीजीपी व अपर मुख्य सचिव गांव पहुंचकर जानेंगे पीड़िता का हाल

 


                       


यूपी के हाथरस में गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद प्रशासन द्वारा आधी रात को अंतिम संस्कार किए जाने पर परिजनों में आक्रोश है. गांव के सभी रास्तों को सील कर दिया गया था. अब ख़बर है कि मीडिया को पीड़िता के परिजनों से मिलने की अनुमति दे दी गई है.

वहीं यूपी के डीजीपी एच सी अवस्थी और अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी हाथरस पहुंच कर पीड़ित परिवार का हाल जानेंगे. इसके अलावा पीड़िता के गांव के वर्तमान हालत की समीक्षा भी करेंगे.

परिवार, सम्बंधित पुलिस का होगा पालीग्राफ टेस्ट

आपको बता दें कि सरकार ने परिवार और पुलिस वालों का नार्को टेस्ट कराने की बात भी कही है. एसआईटी ने अपनी विवेचना में कहा परिवार व संबधित पुलिस का पॉलीग्राफ व नार्को टेस्ट कराया जाए.  जिसपर पीड़िता के परिजनों ने कहा कि उन्हें पुलिस पर किसी भी प्रकार का भरोसा नहीं है. वे नार्को टेस्ट नहीं कराएंगे. इसके अलावा परिजनों ने जिलाधिकारी प्रवीण कुमार के ऊपर गंभीर आरोप भी लगाए.

राहुल गांधी जा सकते है हाथरस 

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को 1 अक्टूबर को पुलिस ने हाथरस जाने के चलते गिरफ्तार किए था. आज फिर से राहुल गांधी हाथरस जा सकते है . इस बाबत उन्होंने एक ट्वीट भी किया है. उन्होंने लिखा,दुनिया की कोई भी ताक़त मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती।"

 


एक अन्य ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा,इस प्यारी बच्ची और उसके परिवार के साथ UP सरकार और उसकी पुलिस द्वारा किया जा रहा व्यवहार मुझे स्वीकार नहीं।

किसी भी हिन्दुस्तानी को ये स्वीकार नहीं करना चाहिए।




Post a Comment

0 Comments