आज ही के दिन भारतवर्ष में दो महान हस्तियों ने जन्म लिया था. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री. सन 1965 में पाकिस्तान से युद्ध के समय विषम परिस्थितियों में लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिया हुआ जय जवान जय किसान का नारा आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना उस समय में था.
देश पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के साथ महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती मना रहा है. महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा की राह पर चलते हुए देश को अंग्रेजो की गुलामी से आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बापू कि जयंती को अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है.15 जून 2007 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस स्थापित करने के लिए मतदान हुआ। महासभा में सभी सदस्यों ने २ अक्टूबर को इस रूप में स्वीकार कर लिया था. इसके बाद से बापू कि जयंती को पूरे विश्व में अहिंसा दिवस के रूप में मनाए जाने लगा. बापू की जयंती के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों में तरह तरह की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं.
गांधी जयंती के दिन स्वच्छता अभियान की शुरुआत
देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में बापू के जन्म जयंती पर पूरे देश में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी. इसके लिए स्वयं पीएम मोदी ने झाड़ू लगाकर की थी. गांधी जी खुद सफाई सफाई के कितने जागरूक थे इसका अंदाजा स्वच्छता के प्रति उनके विचारों से लगाया जा सकता है.
स्वच्छता के प्रति बापू के विचार :
यदि कोई व्यक्ति स्वच्छ नहीं है तो वह स्वस्थ नहीं रह सकता है. और यदि वह स्वस्थ नहीं है तो स्वस्थ मनोदशा के साथ नहीं रह पाएगा. स्वस्थ मनोदशा से ही स्वस्थ चरित्र का विकास होगा.
देश की जानी मानी हस्तियों ने बापू को किया नमन
देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित अन्य लोगों ने बापू और पूर्व पीएम लालबहादुर शास्त्री को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बापू और लालबहादुर शास्त्री को याद करते हुए दो अलग - अलग ट्वीट करते हुए लिखा, (1) 151 वीं वर्षगांठ गांधीजी के जीवन और विचार के प्रकाश में हमारी प्राथमिकताओं के माध्यम से सोचने का एक अच्छा अवसर है, और हमारे दिलों में उनकी आवाज सुनने के लिए खुद को फिर से तैयार करें।.
आ ज पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर याद करते हैं। भारत के एक महान बेटे, उन्होंने असाधारण समर्पण के साथ हमारे देश की सेवा की। हरित क्रांति, श्वेत क्रांति और युद्ध नेतृत्व में उनकी मौलिक भूमिका राष्ट्र को प्रेरित करती है।
पीएम मोदी ने लिखा, हम गांधी जयंती पर प्यारे बापू को नमन करते हैं।
उनके जीवन और महान विचारों से सीखने के लिए बहुत कुछ है।
बापू के आदर्श हमें समृद्ध और करुण भारत बनाने में मार्गदर्शन करते रहेंगे।
मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को नमन करते हुए ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा,लाल बहादुर शास्त्री जी विनम्र और दृढ़ थे।
उन्होंने सादगी को महत्व दिया और हमारे राष्ट्र के कल्याण के लिए जीया।
हम उन्हें उनकी जयंती पर भारत के लिए किए गए हर काम के लिए उनके प्रति कृतज्ञता के भाव के साथ याद करते हैं।.
कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अधक्ष राहुल गांधी ने देशवासियों को गांधी जयंती की शुभकामनाएं देते हुए लिखा,‘मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा... मैं किसी के अन्याय के समक्ष झुकूं नहीं, मैं असत्य को सत्य से जीतूं और असत्य का विरोध करते हुए मैं सभी कष्टों को सह सकूं।’
गाँधी जयंती की शुभकामनाएँ।


0 Comments