डिविलियर्स को नंबर 6 पर बैटिंग देने के पीछे कोहली ने बताया, ये कारण

 

शारजाह. आरसीबी ने बीते दिन किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलते हुए एक अजीबोगरीब फैसला लिया जिसके चलते उसे पंजाब के हाथों 9 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी. विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी ने अपने तूफानी बल्लेबाज़ डिविलियर्स को ऊपर न भेजकर नंबर 6 पर बल्लेबाज़ी करने भेजा। जिसके चलते आरसीबी पंजाब को निर्धारित  20 ओवरों में 171 रनों का टारगेट दे पाई.  छठे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने उतरे डिविलियर्स ने 5 गेंदों पर महज 2 रन बनाकर शमी का शिकार बने. 



गौरतलब है केकेआर के खिलाफ पिछले मुकाबले में नंबर 4 पर  डिविलियर्स ने तूफानी बैटिंग करते हुए महज 33 गेंदों पर 73 रन कूट डाले थे. लेकिन फिर भी कप्तान कोहली ने पंजाब के खिलाफ उन्हें नंबर 6 पर बैटिंग के लिए  भेजकर आलोचकों के निशाने पर आ गए. डिविलियर्स को मैच के 17  वे ओवर  में बल्लेबाज़ी का मौका मिला जब  टीम का स्कोर 127 था और 4 खिलाडी पवैलियन लौट चुके थे. उन्हें एक बार फिर नंबर 4  पर खिलाया जा सकता था लेकिन कप्तान कोहली ने सूंदर को बैटिंग के लिए बुलाया। नंबर चार पर बल्लेबाज़ी करने आये वाशिंगटन सुन्दर ने बी 4 गेंदों में  13 रनों की बेहद धीमी पारी खेलकर  मुरुगन आश्विन की बॉल पर क्रिस जॉर्डन को कैच थमा बैठे।

8 बार लेग स्पिनर के खिलाफ डिविलियर्स हो चुके हैं आउट 

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने मैच ख़त्म होने के बाद अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि बैटिंग कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखते हुए एक लेफ्ट हंडेर और एक राइट हैंडर को मौका दिया गया था. कोहली ने आगे कहा कि किंग्स इलेवन पंजाब के पास दो लेग स्पिनर थे. इसी को ध्यान में रखते हुए डिविलियर्स को नंबर 6  पर बैटिंग के लिए भेजा गया. इसके पहले डिविलियर्स 8 बार लेग स्पिनर के खिलाफ खेलते हुए अपना विकेट गवां चुकें हैं.




Post a Comment

0 Comments