आईपीएल अपडेट 2020 : कार्तिक ने छोड़ी केकेआर की कप्तानी, इस खिलाडी को मिली जिम्मेदारी




आईपीएल का आधा सफर ख़त्म हो चुका है.टीमें एक दूसरे से आगे निकलने के लिए भरसक प्रयास कर रहीं हैं. इसी बीच दिनेश कार्तिक की अगुवाई वाली केकेआर में एक अहम् बदलाव हुआ है. केकेआर की कप्तानी संभाल रहें दिनेश कार्तिक ने टीम के साथी खिलाडी व इंग्लैंड को 2019 का वर्ल्ड कप जितने वाले इयोन मॉर्गन को कप्तानी सौंप दी है. इसके पीछे की वजह उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी पर ज्यादा  ध्यान केंद्रित करने को बताया है. कार्तिक आईपीएल 2020 में सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा सकें हैं और केकेआर मौजूदा समय में अंकतालिका में चौथे नंबर पर बरक़रार है. 

केकेआर की ओपनिंग जोड़ी इस सीजन में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पायी है. शुरू के मैचों में शुभमान गिल के साथ नरेन को मौका दिया गया लेकिन वो पूरी तरह से विफल ।केकेआर की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके. इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने गिल के साथ राहुल त्रिपाठी को मौका दिया। त्रिपाठी भी बतौर ओपनर एक ही मैच में हाफ सेंचुरी जड़ पाए. पिछले मैच में टॉम बेटन को मौका दिया गया वो भी सस्ते में आउट हो गए. ऐसे में दिनेश कार्तिक कप्तानी का बोझ लादकर कोई रिस्क नहीं लेनाचाहते है शायद इसलिए उन्होंने बैटिंग पर फोकस करने के लिए कप्तानी छोड़ी है.

Post a Comment

0 Comments