श्रीकृष्ण विराजमान की याचिका को कोर्ट ने स्वीकारा,अगली सुनवाई 18 नवम्बर को




मथुरा। मथुरा जिला जज ने जन्मभूमि पर मालिकाना हक़ का दावा करने वाले श्रीकृष्ण विराजमान की याचिका को स्वीकार कर ली है. शुक्रवार को श्रीकृष्ण विराजमान  तरफ से रंजना अग्निहोत्री अन्य वकीलों ने ये याचिका कोर्ट में डाली थी. कोर्ट ने श्रीकृष्ण विराजमान मामले मे  याचिका दाखिल होने के बाद दूसरे पक्ष सुन्नी  के अध्यक्ष, शाही ईदगाह समिति ट्रस्ट के प्रबंधक और   श्रीकृष्ण जन्मस्थान, श्रीकृष्ण  जन्मभूमि ट्रस्ट मथुरा को नोटिस जारी किया है. मामले में अगली सुनवाई 18 नवम्बर को होनी है.

गौरतलब है कि बीते सितम्बर माह में 25 तारीख को ये दावा सिविल जज सीनियर डिवीज़न की कोर्ट में किया गया था लेकिन 30 सितम्बर को उनकी गैरहाजिरी में याचिका पर सुनवाईं एडीजे - पाक्सो कोर्ट में हुई थी जिसे कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया था.

Post a Comment

0 Comments