सीएम योगी की बड़ी घोषणा, प्रदेश की समूह ख की नौकरियों में पूर्व सैनिकों मिलेगा 5 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण

लखनऊ. यूपी से सीएम योगी आदित्य नाथ ने भूत पूर्व सैनिको को रहत देते हुए उनकी लिए एक बड़ी घोषणा की है।  सीएम योगी आदित्य नाथ ने पूर्व सैनिको को  सरकारी सनौकरियों के समूह ख के पदों पर 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने की बड़ी घोषणा की है. इसके लिए प्रदेश सरकार उप्र लोक सेवा अधिनियम-1993 की धारा में बदलाव कर जल्द ही इस फैसले को अमलीजामा पहनाएगी। इसके लिए खुद सीएम योगीआदित्यनाथ न इ हामी भरी है. 

सीएम ऑफिस द्वारा इस सम्बन्ध में ट्वीट कर लिखा गया कि, सीएम योगी आदित्यनाथ ने भूतपूर्व सैनिकों को समूह-'ख' के पदों पर 05 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण अनुमन्य किए जाने हेतु उ.प्र. लोक सेवा अधिनियम-1993 की धारा (1) खण्ड (एक-क) में संशोधन की कार्यवाही के लिए अनुमति प्रदान की है.

गौरतलब है कि साल 1999 से सरकारी सेवा में समूह ग व समूह घ के पदों पर 5 फीसदी क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था लागू है. लेकिन सेकंड क्लास की भर्तियों में ये प्रावधान नहीं था. अब समूह ग व समूह घ  के साथ साथ समूह ख की रिक्तियों में भी 5 प्रतिशत का  क्षैतिज आरक्षण मिलेगा। इसके लिए  कार्मिक विभाग एक्ट में बदलाव  के लिए ड्राफ्ट  तैयार किया जायेगा। इसके बाद इसे विधानसभा के पटल पर रखा जायेगा।





Post a Comment

0 Comments