कोरोना अपडेट : बीते 24 घंटे में 74 हजार से अधिक मामलें, 918 लोगों की गई जान

 यूपी में अब तक तीन लाख 87 हजार 149  लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुकें हैं जबकि  अब तक प्रदेश में कोरोना से होने वाली मौतों का कुल आकंड़ा बढ़कर 6 हजार 353 हो गया है।  पिछले 24  घंटे में प्रदेश के अंदर 60 लोगों की मौत हो गई है. 

नई  दिल्ली। देश के अंदर कोरोना के मामले बढ़ते  ही जा रहें हैं. पिछले 24  घंटे के अंदर 74 हज़ार 383 नए मामलें मिले। इसी संख्या के साथ देश में कुल मरीजों की संख्या 70 लाख के आकड़ें को पार कर गई. स्वस्थ मंत्रालय द्वारा जारी आकड़ों पर नज़र डालें तो बीते 24  घंटे के अंदर  74 हज़ार 383 नए मामलें दर्ज़ किये गए.  इस दौरान 918 कोरोना पीड़ित लोगों की मौत हो गई. दूसरी तरफ यदि शनिवार को आये कुल मामलों की बात करें तो उस दिन ७३ हजार 272  नए केस दर्ज़ किये गए थे. जबकि 926 लोगों की जान चली गई थी.

यूपी में बीते  दिन 60 मौतें 

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. यहाँ बीते 24 घंटे में 11416 नए मामले दर्ज़ किये गए. इसी के साथ महाराष्ट्र में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर  15 लाख 17 हजार 434 हो गई है.  स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे के अंदर 308 लोगों की मौत हो गई. वहीँ  यूपी में अब तक तीन लाख 87 हजार 149  लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुकें हैं जबकि  अब तक प्रदेश में कोरोना से होने वाली मौतों का कुल आकंड़ा बढ़कर 6 हजार 353 हो गया है।  पिछले 24  घंटे में प्रदेश के अंदर 60 लोगों की मौत हो गई है. 

Post a Comment

0 Comments