बाराबंकी। बीते बुधवार को एक दलित नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने एक 19 साल के युवक को गिरफ्तार किया है. बीते कई दिन दिनों से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थीं. गिरफ्तार किया गया युवक पीड़िता का पडोसी है. जिलाधिकारी बाराबंकी डॉ. और पुलिस अधीक्षक आरएस गौतम ने शुक्रवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गैंगरेप और हत्या बके आरोप में दिनेश गौतम नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है.आरोपी ने अपना अपराध क़ुबूल कर लिया है.
लेकिन सवाल ये है कि पुलिस ने मामले में अभी तक एक आरोपी को ही गिरफ्तार किया है. और इतनी बड़ी घटना को एक व्यक्ति कैसे अंजाम दे सकता है. इसपर एसपी आरएस गौतम ने बताया जो सुबूत मिले हैं उन्ही के आधार पर युवक को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की और भी कड़ियाँ तलाशने में जुटी हुई है।
उधर, गैंगरेप पीड़िता के पिता ने बताया कि पुलिस उनकी बेटी का अंतिम संस्कार करने के लिए दबाव बना रही थी। आगे उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सीबीआई जांच होने चाहिए। पीड़ित के पिता के अलावा घर पहुंचकर पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताने वाले नेताओं ने भी मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की.

0 Comments