प्रतीकात्मक चित्र

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ रेप कि वारदातें थमनें का नाम नहीं ले रहीं हैं. राजधानी से सटे जनपद बाराबंकी से एक नाबालिग से गैंगरेप की घटना सामने आई है. जहां नाबालिग को पांच युवकों ने अपनी हवस का शिकार बनाया और गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया. नाबालिग से गैंगरेप कि वारदात बाराबंकी के सतरिख थानांतर्गत आने वाले गांव की है जहां एक दलित नाबालिग लड़की बीते बुधवार को खेत धान काटने गई थी. देर शाम घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की.

घटनास्थल से शराब की बोतलें बरामद

गैंगरेप पीड़िता का शव क्षत विक्षत हालत में खेत में पड़ा मिला था. पीड़िता के शव को देखकर परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या कि आशंका जताई थी. जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हुई है. पीड़िता के गले और प्राइवेट पार्ट पर चोट की पुष्टि हुई है. नाबालिग शोर न मचाने पाए इसलिए आरोपियों ने उसका मुंह और नाक दबाए रखी. घटनास्थल से तीन शराब कि बोतलें भी बरामद हुई हैं.

आरोपी अभी भी हैं फरार

हालांकि, पुलिस ने मामले में गैंगरेप कि धारा बढ़ा दी है. लेकिन नाबालिग के साथ गैंगरेप करने वाले आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं. आरोपियों कि गिरफ्तारी न होने से पीड़िता के गांव में लोगों  में भारी आक्रोश है.