यूपी एक बार फिर शर्मसार, हाथरस की घटना के बाद बलरामपुर में दलित युवती से गैंगरेप, इलाज के दौरान मौत

 



यूपी के बलरामपुर जिले में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई. बीते 29 सितम्बर को हाथरस की गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद बलरामपुर के थानाक्षेत्र गैरसैण में एक दलित युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. जहां पीड़िता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि, युवती के परिवारजनों की एफआईआर दर्ज करके 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. परिजनों के अनुसार युवती को दो युवक इलाज के लिए गए और उसके बाद उसके साथ रेप करने के बाद घर भेज दिया. 

खबरें ये भी आ रही हैं कि, गैंगरेप करने के बाद युवती के हाथ पैर भी तोड़ दिए गए, लेकिन पुलिस ने इस खबर का खंडन करते हुए ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया. पुलिस ने लिखा, युक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है. हाथ पैर और कमर तोड़ने वाली ख़बर असत्य . कृपया भ्रामक खबरें न फैलाएं.



पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में 2 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद भी पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. दोषियों को बिल्कुल भी नहीं बख्शा जाएगा.





Post a Comment

0 Comments