ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में करारी शिकस्त देते हुए . पुरुष टीम द्वारा लगातार जीते 21 गए मैचों के रिकॉर्ड कि बराबरी कर ली है. पुरुष टीम ने ये कारनामा रिकी पोंटिंग की अगुवाई में 2003 में किया था. महिला टीम का जीत का सफर 2017 में शुरू हुआ था. इस दौरान आसीज टीम ने पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज को हराया था.
232 रनों के अंतर से हराया
ब्रिसबेन में खेले जा रहे वनडे सीरीज के लास्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने ओपनर आर. हायनस के 96 रन, विकेटकीपर हीली के शानदार अर्धशतकों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के सामने 327 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. जिसका पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम महज 92 रनों पर सिमट गई.
हायनेश को मिली प्लयेर ऑफ द मैच व सीरीज की ट्रॉफी
ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप करते हुए लगातार 21 जीत दर्ज की. पूरी सीरीज में शानदार बैटिंग करने वाली हायनेस को प्लयेर ऑफ द सीरीज व आखिर मैच में 96 रनों की बेजोड़ इनिंग्स के लिए प्लयेर ऑफ द मैच चुना गया.


0 Comments