UP BOARD PRACTICAL EXAM2020 : 29,30 सितम्बर को होगी यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा

 


                                       Pic Google


प्रयागराज. यूपी बोर्ड हाई स्कूल कंपार्टमेंट इंप्रूवमेंट और बारहवीं की कंपार्टमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है. दसवीं और बारहवीं के छात्रों की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट के प्रेक्टिकल पेपर 29 और 30 सितम्बर को होगा.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव दिव्य कांत शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड द्वारा निर्देश जारी कर कहा गया है कि क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा प्रत्येक जिले में परीक्षक नियुक्त किए जाए. इसके अलावा कोरोनावायरस की गाइडलाइंस के अनुसार करते हुए सामाजिक दूरी का पालन करना सुनिश्चित किया जाए.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट की परीक्षाओं की तारीख पहले ही घोषित कर चुका है. 3 अक्टूबर को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं होनी है. सुबह  पाली में हाईस्कूल की परीक्षा 8 बजे से 11. 15 बजे तक और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा 2 बजे से 5.15 तक होगी.

covid प्रोटोकाल का पालन करना जरूरी होगा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव दिव्य कांत ने बताया कि परीक्षा से एक दिन पहले परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज किया जाएगा. परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र छात्राओं को मास्क पहनने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा परिसर ने हो भी शिक्षकों कि तैनाती रहेगी उनको भी covid प्रोटोकाल का पालन करना जरूरी होगा. जिन स्टूडेंट्स ने कोरोनावायरस के लक्षण दिखेंगे.उन परीक्षार्थियों को अलग रूम में बैठाया जाएगा और उन पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी.

Post a Comment

0 Comments