Pic Google
लखनऊ. यूपी के सीएम योगी ने दरियादिली दिखाते हुए ब्लड कैंसर से जूझ रहे छात्र की आर्थिक मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया है. सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर चल रहे कैंपैन का संज्ञान लेते हुए ब्लड कैंसर से पीड़ित छात्र आईआईटी रुड़की के छात्र आशीष के परिजनों से स्वयं संपर्क करके 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद करने का ऐलान किया.इसके साथ ही उन्होंने पीजीआई हॉस्पिटल लखनऊ को छात्र के बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए हैं.
Pic Googleआपको बता दें कि आईआईटी छात्र आशीष कुमार के पिता लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं. आशीष अपने मां बाप की इकलौती संतान है. आशीष के इलाज के लिए आईआईटी रुड़की के छात्र उसकी मदद के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन चला रहें हैं. इसकी जानकारी मिलते ही सीएम योगी ने आशीष की मदद के लिए तत्काल 10 लाख रुपए दिए.
गौरतलब है कि आशीष वर्तमान में आईआईटी रुड़की में मैथ्स में पीएचडी स्कॉलर है. जैसे ही उनको ब्लड कैंसर होने का पता चला तो वे लखनऊ आ गए. इलाज शुरू हुआ तो शुरुआत में एसजीपीजीआई के डॉक्टर्स ने पूरे इलाज का खर्चा तकरीबन 10 लाख बताया लेकिन ब्लड क्लोटिंग इत्यादि के चलते इलाज का खर्च लगभग दुगुना हो गया. ऐसे में रुड़की आईआईटी के स्टूडेंट ने सोशल मीडिया पर मुहिम चलाई. इस मुहिम के चलते सीएम योगी को आशीष की बीमारी कि जानकारी हुई. इसके बाद अब यूपी सरकार ने आशीष की बीमारी का खर्च उठाएगी.


0 Comments