संसद का मानसून सत्र का आगाज कल से, 20सालों में पहली बार नहीं हुई सर्वदलीय बैठकबा

कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र

18 दिनों तक लगातार चलेगा इस बार का सत्र

20 सालों में पहली बार नहीं हुई सर्वदलीय बैठक

पार्लियामेंट्री बिजनेस कमेटी की हुई बैठक

18 दिनों का यह मानसून सत्र 1 अक्टूबर तक चलेगा. 

                                Pic Google


नई दिल्ली. 14 सितम्बर से मानसून सत्र का आगाज़ होने जा रहा है. लेकिन इस बार सत्र शुरू होने के पहले होने वाली सर्वदलीय बैठक का आयोजन नहीं होगा. सत्र शुरू होने से पहले सर्वदलीय बैठक पिछले 20 सालों से लगातार हो रही थी लेकिन इस बार सर्वदलीय बैठक नहीं बुलाई गई है. लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को पार्लियामेंट्री बिजनेस एडवाइजरी कमिटी बुलाई थी.

पार्लियामेंट्री बिजनेस एडवाइजरी कमिटी की हुई बै ठक

इस बैठक में संसद सत्र के एजेंडे पर बातचीत हुई है. आज सुबह 11 बजे हुई इस बैठक में संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी, नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और ए आई एम आई एम के चीफ असुद्दीन ओवैसी भी मौजूद रहे थे.

गौरतलब है कि इस बार का संसद सत्र 18 दिनों तक चलेगा इस दौरान शनिवार और रविवार को भी संसद का काम काज जारी रहेगा. कल यानी कि 14 सितंबर से शुरू हो रहे हैं मानसून सत्र की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. इतिहास में यह पहली बार होगा कि राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही एक साथ चलेंगी. 18 दिनों का यह मानसून सत्र 1 अक्टूबर तक चलेगा. 

कोरोनावायरस टेस्ट अनिवार्य

आपको बता दें कि लोक सभा स्पीकर ओम बिरला संसद के सभी सदस्यों से अपना कोरोना वायरस टेस्ट कराने की अपील पहले ही कर चुकी हैं. कोरोनावायरस टेस्ट की सुविधा संसद परिसर के भीतर भी मौजूद होगी. संसद के मौजूदा सदस्यों को अपनी कोरोना वायरस की जांच संसद सत्र शुरू होने के 72 घंटे के अंदर करानी होगी. कोरोना वायरस के मद्देनजर संसद में विशेष तौर की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी.


 

                                    

Post a Comment

0 Comments