IPL UPDATE : रायडू, प्लेसिस के आगे बेबस दिखे इंडियंस,सीएसके ने जीता पहला मुकाबला

 


बतौर सीएसके कैप्टन धोनी कि 100 वीं जीत

Csk ने एमआई से 2019 ने हारे 4 मैचों का लिया बदला

रायडू ने खेली 71 की धमाकेदार पारी
प्लेसिस ने 58 रन बनाकर सीएसके को संकट से उबारा


                                  Pic Google   

UAI. आईपीएल के पहले मुकाबले में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने  सौरभ तिवारी 24 रन, क्विंटन डिकाक 33 रन, पोलार्ड 18 रन और सुर्यकुमार यादव के 17 रनों की बदौलत सीएसके के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा.

उधर लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके कि शुरुआत बेहद खराब रही. 5 रन के कुल योग पर सीएसके ने वाटसन का विकेट गंवा दिया. स्कोर में 1 रन के इजाफे के बाद 6 रन पर सीएसके को दूसरा झटका मुरली विजय के रूप में लगा. मुरली विजय पेटिंसन का शिकार बने. सीएसके की तरह से सुरेश रैना की गैरमौजदगी में नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी करने आए फाफ डू प्लेसिस ने साधी हुई इनिंग्स खेलते हुए 44 बाल्स पर 58 रनों की नाबाद पारी खेली.

लुंगी नगीदी ने झटके 3 विकेट

अंबाती रायडू ने भी प्लेसिस के साथ मिलकर इंडियंस के बोलर्स की जमकर खबर लेते हुए 71 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. इस दौरान रायडू ने 3 शानदार छक्के और 6 चौके लगाए. गेंदबाजी में सबसे सफल गेंदबाज सीएसके के लुंगी नगिदी रहें जिन्होंने कुल 3 विकेट झटके. दीपक चाहर को 2 जडेजा को 2 और चावला को 1 विकेट मिला.

सैम बने मैन ऑफ़ द मैच

सैम कुरैन ने आउट होने से पहले 6 गेंदों में 2 गगनचुंबी छक्कों और 1 चौके की मदद से18 रनों की धमाकेदार पारी खेली. सैम ने 28 रन देते हुए 1 विकेट भी अपने नाम किया. सैम के आलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन आफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया.

Post a Comment

0 Comments