नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एक वीडियो जरिए केंद्र सरकार पर जमकर बरसे. हालांकि इससे पहले भी राहुल गांधी गिरती अर्थव्यवस्था, कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र पर तंज़ कसते रहें हैं. अनेक मौकों पर वीडियो जारी कर सरकार से लगातार सवाल करते रहें हैं.
उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है. इस वीडियो में राहुल गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन के समय अहिंसा से आज़ादी पाने की और कांग्रेस पार्टी की विरासत के बारे में बताया है हुए लिखा, स्वराज और राष्ट्रवाद का सीधा संबंध अहिंसा से है। भारतीय राष्ट्रवाद कभी भी क्रूरता, हिंसा और धार्मिक संप्रदायवाद का साथ नहीं दे सकता।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1307175519734116352?s=09
अपने एक दूसरे ट्वीट में राहुल गांधी ने मोदी सरकार द्वारा लाए जा रहे कृषि विधेयक का विरोध करते हुए लिखा,किसान का मोदी सरकार से विश्वास उठ चुका है क्यूँकि शुरू से मोदी जी की कथनी और करनी में फ़र्क़ रहा है- नोटबंदी, ग़लत GST और डीज़ल पर भारी टैक्स।
जागृत किसान जानता है- कृषि विधेयक से मोदी सरकार बढ़ाएगी अपने ‘मित्रों’ का व्यापार और करेगी किसान की रोज़ी-रोटी पर वार."


0 Comments