कृषि विधेयक 2020 : राज्यसभा में संजय राऊत बोलें - क्या किसानों कि आय होगी दुगुनी, आत्महत्या के लिए नहीं होगा मजबूर?

 

                               Pic Google

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने मानसून सत्र में कृषि सुधारों से जुड़े लोकसभा के अंदर तीन बिल पास करा लिए. इसके विरोध में केंद्रीय मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अब इन विधेयकों को राज्यसभा में पेश किया गया. अब राज्यसभा में शिवसेना नेता संजय राऊत ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि यदि ये बिल किसान हितैषी हैं तो केंद्रीय मंत्री इस्तीफा देने पर क्यों मजबूर हुईं.

उन्होंने आगे कहा कि जब पूरे देश में तालाबंदी थी ऐसे में केवल किसान ही काम कर रहे थे. क्या इस कानून के पास होने के बाद इनकी आय दुगुना हो जाएगी. क्या अब से देश का किसान आत्महत्या नहीं करेगा. संजय राऊत ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी ने कहा कि विपक्ष अफवाह फैला रहा है. तो क्या केंद्रीय मंत्री ने अफवाह के चलते इस्तीफा दिया है क्या.

गौरतलब है कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि विपक्ष किसानों को गुमराह कर रहा है. एनडीए सरकार ने जितना काम 6 साल में  किसानों के हित में किया है. उतना काम यूपीए ने 60 सालों में नहीं किया है. उन्होंने कहा कि कृषि विधेयक लोकसभा में पास होना ऐतिहासिक है. और मै देश के किसानों को विश्वास दिलाता हूं कि वे किसी के बहकावे में न आयें.

ये हैं तीनों बिल :-

1.उत्पादन व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) विधेयक 2020,
2.मूल्य आश्वासन एवं कृषि सेवाओं पर कृषक (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) अनुबंध विधेयक 2020
3.मूल्य आश्वासन एवं कृषि सेवाओं पर कृषक (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) अनुबंध विधेयक 2020 को

Post a Comment

0 Comments