IPL का पहला मुकाबला 19 सितम्बर को मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आबूधाबी में खेला जाएगा.
IPL की गवर्निंग काउंसिल ने जारी किया कार्यक्रम.
फ़ाइनल और प्ले ऑफ की तारीख़ अभी तय नहीं.
दुबई , आबूधाबी और शारजाह में खेले जाएंगे मुकाबले
8 टीमें आपस में दो- दो बार भिड़ेंगी
3 नवंबर तक खेले जाएंगे leage मुक़ाबले
Pic GoogleIPL Live update : लंबे इंतजार के बाद बीसीसीआई कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने आज रविवार को संयुक्त अरब अमीरात ( यूएई) में खेले जाने वाले आईपीएल 2020 के शेड्यूल को जारी कर दिया है. आईपीएल का उदघाटन मैच सीएसके और मुंबई इंडियंस के बीच 19 सितम्बर को आबूधाबी में खेला जाएगा.
टूर्नामेंट के मैच दो शिफ्ट में खेले जाएंगे पहले शिफ्ट में मैच भारतीय समयानुसार 3 बजे से शुरू होगा और दूसरी शिफ्ट का मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. लीग चरण के मुकाबले 3 नवम्बर तक खेले जाएंगे. प्ले ऑफ और फाइनल की तारीख बाद ने तय की जाएगी. लीग चरण के सारे मैच आबूधाबी, शारजाह और दुबई में खेले जाएंगे.
फोटो पर क्लिक कर देखें पूरा कार्यक्रम :-
2. Pic - ANI twiter
गौरतलब है कि इस बार का आईपीएल टूर्नामेंट शुरू होने में कोरोनावायरस महामारी के कारण देरी हुई और ये भारत से दूर संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाना है. इसके पहले भी लोकसभा चुनाव के कारण 2014 के आईपीएल के पहले चरण के कुछ मैच यूएई में खेले गए थे.



0 Comments