Pic Google
मुंबई. दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मर्डर केस में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती मौजूदा समय में सीबीआई, ईडी और ड्रग्स नारकोटिक्स ब्यूरो यानी कि एन सी बी की जांच का सामना कर रही हैं. ऐसे में संभव है कि रविवार को होने वाली एनसीबी की पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार हो जाएं क्योंकि मीडिया में आ रहीं खबरों के मुताबिक एनसीबी ड्रग्स खरीद-फरोख्त मामले में अभिनेत्री के खिलाफ सबूत जुटा चुकी है. रिया चक्रवर्ती के भाई सौविक चक्रवर्ती व सुशांत सिंह के पूर्व हाउस मैनेजर से सैमुअल मिरांडा को एनसीबी पहले ही 9 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में ले चुकी है.
ऐसे समय में जहां पूरा मीडिया रिया को कोर्ट द्वारा दोषी ठहराने के पहले ही उन्हें कुसूरवार ठहरा चुका है. इस बीच रिया चक्रवर्ती के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने रिया के समर्थन में एक ट्वीट करके अपने विचार लोगों के सामने रखें हैं. उनका ये ट्वीट खूब वायरल भी हो रहा है.
तापसी पन्नू ने अपने ट्वीट में लिखा,प्रत्येक महिला जो अपेक्षाकृत अधिक सफल पुरुष के साथ है वे सब लालची नहीं हैं और बाकी के लिए, सच्चाई और जांच एजेंसियां अपना काम करेंगी। एक समय में एक ही कदम."
गौरतलब है आज यानी की रविवार को एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुलाया है. ऐसी अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि रिया यदि जांच अध्करियों को अपने सवालों से संतुष्ट नहीं कर पाती तो उन्हें आज अरेस्ट किया जा सकता है. वहीं, रिया के वकील मानशिंदे ने अपने एक बयान में कहा कि रिया चक्रवर्ती ने अग्रिम जमानत याचिका के लिए कोई अर्जी नहीं दी है. रिया चक्रवर्ती को फंसाया जा रहा है.


0 Comments