राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार को आर्थिक मोर्चे पर घेरा, कहा -GST मतलब आर्थिक सर्वनाश।"

 GDP में ऐतिहासिक गिरावट का एक और बड़ा कारण है- मोदी सरकार का गब्बर सिंह टैक्स (GST)।

GST मतलब आर्थिक सर्वनाश।"

एनडीए की जीएसटी से यूपीए की जीएसटी होती अलग

नोटबंदी और जीएसटी के कारण एमएसएमई सेक्टर के तकरीबन 35 लाख लोगों ने अपनी नौकरियां गवांई हैं.

                                     Pic Google


नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की बीजेपी सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने पिछले दिनों जारी किए गए जीडीपी के आंकड़ों को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है.

राहुल गांधी ने कहा कि जीडीपी में रिकॉर्ड गिरावट के लिए बीजेपी सरकार द्वारा लागू की गई गब्बर सिंह टैक्स जीएसटी भी जिम्मेदार है. राहुल गांधी ने अपना एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि छोटे व मझोले दुकानदारों और मध्यम वर्ग के व्यापारियों किसानों मजदूरों पर जीएसटी सरकार द्वारा किया गया आक्रमण है.

उन्होंने ट्विटर पर अपना एक वीडियो शेयर करती हुई लिखा,GDP में ऐतिहासिक गिरावट का एक और बड़ा कारण है- मोदी सरकार का गब्बर सिंह टैक्स (GST)।
इससे बहुत कुछ बर्बाद हुआ जैसे- लाखों छोटे व्यापार, करोड़ों नौकरियाँ और युवाओं का भविष्य राज्यों की आर्थिक स्थिति। GST मतलब आर्थिक सर्वनाश।"


नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो :-

ttps://twitter.com/RahulGandhi/status/1302464041831424001?s=19 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वीडियो के माध्यम से कहा कि एनडीए की जीएसटी 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत, 28 प्रतिशत है जबकि यूपीए की जो जीएसटी होती उसमें काम से कम टैक्स का प्रावधान होता. आज 15 से 20 पूंजीपतियों कि संपत्तियों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है जबकि किसान मजदूर छोटे उद्यमियों की आय निरंतर घट रही है. 

केंद्र सरकार के पास राज्यों को उनका जीएसटी मुआवजा केंद्र सरकार नहीं से पा रही है.एनडीए की जीएसटी ने देश ने देश की अर्थव्यवस्था को गर्त में पहुंचा दिया है. नोटबंदी और जीएसटी के कारण एमएसएमई सेक्टर के तकरीबन 35 लाख लोगों ने अपनी नौकरियां गवांई हैं.

Post a Comment

0 Comments