अर्जुन कपूर की covid19 रिपोर्ट पॉजिटिव, होम आइसोलेशन में रहेंगे, मलाइका भी हुई कोरोना संक्रमित

 


                               Pic Google


COVID-19 NEWS : कोरोनावायरस महामारी का भारत में लगातार जबरदस्त तरीके से प्रसार बढ़ता जा रहा है. स्थिति कितनी जटिल है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की इंडिया ने कुल कोरोनावायरस केसेस के मामले में ब्राज़ील को पीछे छोड़ दिया है. अब सिर्फ़ अमेरिका ही भारत से आगे है. 

भारत में कोरोनावायरस के मामले 40 लाख की संख्या को पार कर गए हैं. अब ख़बर है कि बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर देते लिखा, मेरे कोरोनावायरस टेस्ट कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. ये बात सबको बतानी हमारी ड्यूटी थी. हालांकि मेरे अंदर कोरोनावायरस के कोई भी लक्षण नहीं दिख रहे हैं. मै पूरी तरीके से स्वस्थ हूं"

अर्जुन कपूर ने कहा कि वे डॉक्टर्स की सलाह के मुताबिक होम आइसोलेशन में रहेंगे. अपने स्वास्थ्य कि जानकारी आप सब को देता रहूंगा. आप सब के समर्थन और प्यार के लिए धन्यवाद.

मलाइका की covid रिपोर्ट पॉजिटिव

वहीं, मीडिया में आ रहीं खबरों के मुताबिक अर्जुन कपूर की महिला मित्र व बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी covid 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है. आपको बता दे कि मलाइका के डांस शो इंडियाज गॉट टैलेंट के कुछ सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी तो उस शो को तुरंत रोक दिया गया था.



Post a Comment

0 Comments