Cpl twiter
कैरेबियाई प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला त्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट लूसिया जॉक्स के बीच खेला गया. जिसमें त्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट लूसिया जॉक्स को आठ विकेट से पटखनी देते हुए ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया. त्रिनबागो नाइट राइडर्स पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी.
टॉस जीतकर त्रिनबागो नाइट राइडर् ने सेंट लूसिया जॉक्स को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया.सेंट लूसिया जॉक्स की तरफ से आंद्रे फ्लेचर ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए. मार्क दयाल ने 29, रोस्टन चेस ने 22 रन और नज्जीबुलह ने 24 रनों का योगदान दिया .सेंट लूसिया जॉक्स ने अपने सभी विकेट खोकर 19.1 गेंद में 154 रन का स्कोर बनाया.
सिमंस के आगे बेबस दिखे सेंट लूसिया जॉक्स के बॉलर
Pic Googleलक्ष्य का पीछा करने उतरी त्रिनबागो नाइट राइडर् को लेंडल सिमंस ने तूफानी शुरुआत दिलाई. सिमंस ने 49 गेंदों पर शानदार 4 छक्कों और आठ चौकों की मदद से 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली. डीएम ब्रावो ने भी 58 रनों की नाबाद पारी खेली इस दौरान उन्होंने शानदार 6 छक्के और 2 चौके उड़ाए. त्रिनबागो नाइट राइडर् ने 18.1ओवर में मैच अपने नाम कर लिया.
पोलार्ड को ऑफ द मैच का खिताब
PIC Googleत्रिनबागो नाइट राइडर् किया तरफ से सबसे सफल गेंदबाज केरोन पोलार्ड रहें. पोलार्ड ने 4 ओवरों 30 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए. पोलार्ड को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए में ऑफ द मैच चुना जबकि पूरे टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने वाले लेंडल सिमंस को प्लयेर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया. अली खान और फावाद को 2-2 विकेट जबकि होसाइन को भी एक सफलता मिली.



0 Comments