मौजूदा समय में देश में 45 लाख 62 हज़ार 414 कोरोनावायरस के मरीज़ हैं. इनमें से 35 लाख 42 हज़ार 663 मरीज़ रिकवर हो चुके हैं. 9 लाख 43 हज़ार 480 लोग अभी भी सक्रिय मरीजों में शामिल हैं. अब तक इस घातक वायरस के कारण देश भर के कुल 76 हज़ार 271 लोगों की मौत हो गई है.
नई दिल्ली. कोरोनावायरस तेज़ी से बढ़ रहा है. ब्राज़ील को पीछे छोड़ते हुए भारत दुनिया में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. बीते 24 घण्टे में देश में रिकॉर्ड 96 हज़ार से ज्यादा covid मरीज़ मिले. मौजूदा समय में कोरोनावायरस की स्थिति बेहद भयावह होती जा रही है. पिछले दिन 96 हज़ार 551 कोरोनावायरस के मरीज़ सामने आए. इस दौरान अब तक 24 घंटे में सबसे ज्यादा 1209 लोगों की मौत हुई है. Covid के रोजाना बढ़ रहे मामलों को देखते हुए लगता कि जल्द ही ये आंकड़ा लाख के ऊपर भी पहुंच सकता है.
24 घंटे में 70 हज़ार से ज्यादा हुए ठीक
मौजूदा समय में देश में 45 लाख 62 हज़ार 414 कोरोनावायरस के मरीज़ हैं. इनमें से 35 लाख 42 हज़ार 663 मरीज़ रिकवर हो चुके हैं. 9 लाख 43 हज़ार 480 लोग अभी भी सक्रिय मरीजों में शामिल हैं. अब तक इस घातक वायरस के कारण देश भर के कुल 76 हज़ार 271 लोगों की मौत हो गई है. बावजूद इसके राहत कि बात ये है कि बीते 24 घंटे में 70 हज़ार से ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं
5 करोड़ से ज्यादा हो चुकी हैं जांचे
5 करोड़ 40 लाख से अधिक सैंपल्स की जांच
देश के अंदर अब तक 5 करोड़ 40 लाख 97 हज़ार 975 टेस्ट किए गए हैं.पिछले 24 घंटों में 11 लाख 63 हज़ार 542 सैंपल्स की जांच की गई. कोरोनावायरस से अब तक 77.65 प्रतिशत लोग ठीक हो चुके हैं. 20.68 प्रतिशत मामले अभी भी सक्रिय हैं . जबकि covid से जान गंवाने वालों की दर 1.67 है.
यूपी में 6711 covid नए मरीज़ 94 की मौत
यूपी में पिछले 24 घंटे में 6 हज़ार 711नए covid मरीज़ मिले हैं. जिससे उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या 2. 85 लाख हो गई है. इनमें से 2 लाख 16 हज़ार मरीज़ कोरोनावायरस को मात दे चुके है जबकि 64 हज़ार से अधिक एक्टिव केस हैं .बीते 24 घंटे में यूपी में covid के 94 मरीजों की मौत हो गई है. यूपी में अब तक कुल 4 हज़ार 206 की जान जा चुकी है.
दूसरी तरह राजधानी लखनऊ में बीते 24 घंटे में 917 कोरोनावायरस के मरीज मिले हैं. मौजूदा समय में लखनऊ में कोरोनावायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या 8919 हैं. बीते 24 घंटे में 15 लोगों की जान चली गई है. जबकि 611 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से घर भेजा गया. है

0 Comments