Pic Google
लखनऊ. राजधानी के मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद कौशल किशोर की कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. आपको बता दें कि बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कौशल किशोर हॉस्पिटल में एडमिट होकर इलाज करा रहे थे. जांच कराने के बाद उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी लेकिन हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किए जाने के बाद फिर से उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
सीएमएस के संस्थापक जगदीश गांधी भी पुनः covid संक्रमित
सांसद कौशल किशोर के दोबारा पॉजिटिव आने के बाद बीते दिन रविवार को जगदीश गांधी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके पहले जगदीश गांधी जी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं अभी वह 2 दिनों पहले ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किए गए थे. लेकिन उनकी दोबारा जांच पॉजिटिव आई है. बीते दिन डॉक्टर गांधी यूरिन संबंधी शिकायतों को लेकर मेदांता हॉस्पिटल गए थे. जहां पर उनका दोबारा को भी टेस्ट किया गया फिर से संक्रमित पाए गए हैं.
पहली बार 26 को हुए थे भर्ती
सांसद कौशल किशोर 26 अगस्त को खांसी बुखार की शिकायत होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे इसके बाद वे मेदांता में एडमिट हुए थे 2 सितंबर को हुई उनकी जांच नेगेटिव आई थी इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी. रविवार को अचानक कौशल किशोर को सांस लेने में परेशानी बुखार की समस्या पर उन्हें दोबारा मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर है.
मोहनलालगंज सीट के वर्तमान सांसद कौशल किशोर इस सीट से पहली बार 2014 के चुनाव में जीत कर संसद पहुंचे थे. इसके बाद 2019 में जनता ने इन्हें फिर से अपना संसद का प्रतिनिधि चुना. वर्तमान में कौशल किशोर सांसद होने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं.
गौरतलब है कि देश ,प्रदेश और राजधानी में कोरोनावायरस के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहें हैं. पिछले 24 घंटे में लखनऊ में हज़ार से भी अधिक केस सामने आए है. स्थित राजधानी में और खराब होती जा रही है .मरीजों की संख्या बढ़ने से सभी अस्पतालों के आईसीयू बेड फुल हो गए हैं.

0 Comments