बीसीसीआई प्रेसिडेंट ने बताया कब जारी होगा आईपीएल शेड्यूल, जानिए यहां

 

                                      Pic Google

कोरोनावायरस महामारी के चलते इस बार का आईपीएल 2020 का आयोजन इंडिया से बाहर यूएई में 19 सितंबर से होना तय है. आईपीएल की शुरुआत होने में महज 16 दिन का समय बचा है लेकिन अभी तक आईपीएल का शेड्यूल नहीं जारी हो सकता है. जाहिर है कि इस बार कोरोना महामारी के चलते बीसीसीआई को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है फिर भी बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने आईपीएल 2020 करवाने के लिए काफी मेहनत की है. सौरव गांगुली ने हिंदी टेलीविज़न चैनल एबीपी से बातचीत में बताया कि आईपीएल के 13 वें संस्करण के कार्यक्रम को 4 सितंबर को घोषित कर दिया जाएगा.

आईपीएल शेड्यूल जारी होने के पीछे covid-19 है वजह

गौरतलब है कि इस बार के आईपीएल 2020 के शेड्यूल को जारी करने में लगातार देरी हो रही है. इसके कई कारण है. कोरोना वायरस की जद में कुछ खिलाड़ी और सीएसके के  सपोर्ट स्टाफ के मेंबर आ गए थे. इसलिए बीसीसीआई को शेड्यूल जारी करने में देरी हो रही है. क्योंकि ऐसे कयास लगाए जा रहें हैं कि आईपीएल का उद्घाटन मैच मुंबई इंडियंस और सीएसके के बीच खेला जाएगा.

सौरव को उम्मीद IPL को मिलेंगे रिकॉर्ड दर्शक

बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने बताया कि इस बार आईपीएल को रिकॉर्ड टीवी दर्शक मिलेंगे. इसके साथ ही कई रिकॉर्ड भी टूटेंगे. प्रसारण करता भी यही आस लगाए हैं कि उनको इस बार काफी संख्या में दर्शक मिलेंगे क्योंकि कोरोनावायरस महामारी के कारण स्टेडियम के अंदर दर्शकों को जाने कीअनुमति नहीं मिलेगी. ऐसे में हो सकता है कि हर बार की अपेक्षा  टीवी सहित अन्य प्लैटफॉर्म्स पर आईपीएल के लाइव  मैच का आनंद उठाएं.

अधिकारियों ने यूएई से मांगी थी नियमों में ढील

आपको बता दें, संयुक्त अरब अमीरात में भी  कोरोनावायरस के मरीज़ बढ़ रहें हैं. ऐसे में वहां के नियम भी कड़े किए गए हैं. ऐसे में आईपीएल के लिए अधिकारियों ने वहां की सरकार से बातचीत करके नियमों में ढील दिए जाने की मांग की थी. हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि सरकार ने आईपीएल अधिकारियों कि बात को माना है या नहीं. ये भी एक कारण हो सकता है आईपीएल के कार्यक्रम को जारी करने में हो रही देरी का. फिलहाल बीसीसीआई  अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बता दिया है कि आईपीएल शेड्यूल 4 सितम्बर को जारी कर दिया जाएगा.


Post a Comment

0 Comments