Pic Google
मुबई. दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस को सुलझाने में सीबीआई सहित कई अन्य एजेंसियां काम कर रहीं हैं. इस मामले में अभी तक सीबीआई के हाथ कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है. लिहाज़ा अब सीबीआई सुशांत सिंह मौत मामले को उनकी मैनेजर दिशा सलियान की मौत से जोड़कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास करेगी. कहा यह भी जा रहा है कि सुशांत सिंह कि मौत का दिशा सलियान की मौत से कोई संबंध तो नहीं है. सीबीआई दिशा से सुशांत की मौत का कनेक्शन है या नहीं इसके लिए मृतक दिशा सलियान की कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी(सीईओ) बंटी साज़देह को सीबीआई पूछताछ के लिए बुला सकती है.
Pic Googleगौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत सिंह मौत मामले में ड्रग्स का एंगल निकलने के बाद ड्रग नारकोटिक्स ब्यूरो ने रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती से पूछताछ की थी. हालांकि सीबीआई रिया के पिता और मां से पूछताछ कर रही है. जिसमें आज केवल रिया के पिता से सीबीआई पूछताछ करेगी. वहीं, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी रिया के भाई शॉविक चक्रवर्ती पर लगातार शिकंजा कस रही है. और रिया चक्रवर्ती के साथ चैट करने के मामले में बिलियर्ड्स प्लयेर से भी पूछताछ हो रही है.
आपको बता दें कि सीबीआई पिछले कई दिनों से रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही थी. अब उनके परिवार से सीबीआई पूछताछ कर रही है. सीबीआई ने 8 जून को दिशा
सलियान की 14 वीं मंजिल से गिरकर हुई मौत और 14 हुए को संदिग्ध परिस्थितियों में सुशांत सिंह की मौत को हुई थी. जिस दिन दिशा कि मौत हुई थी उसी दिन रिया सुशांत का घर छोड़कर अपने घर गई थी. इसी कारण से सीबीआई ने फैसला किया कि इन दोनों की मौत का लिंक ढूढ़कर आगे की जांच की जाएगी.


0 Comments