संजय राऊत और कंगना में जुबानी जंग तेज, बोली कंगना - पीओके हो गया है मुंबई ?

 

                                     Pic Google



मुंबई. अपनी बेबाक अंदाज के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना राणावत ने शिवसेना के नेता संजय राऊत पर निशाना साधा है. कंगना राणावत सुशांत सिंह राजपूत मामले पर अपनी राय जाहिर करते हुए बॉलीवुड के तमाम दिग्गजों पर तरह-तरह के आरोप लगा चुकी है. उनके और शिवसेना के नेता संजय राऊत के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. कंगना ने पिछले दिनों कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है. कंगना के इसी बयान पर पलटवार करते हुए संजय ने कहा कि अगर कंगना को मुंबई में डर लगता है तो उन्हें मुंबई नहीं आना चाहिए.

                                 Pic Google


कंगना रानाउत ने संजय सिंह की बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा, संजय राउत शिवसेना नेता ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मुंबई की गलियों में अजादी के नारे लग रहें हैं और अब खुली धमकियों के बाद मैं मुंबई वापस नहीं आउंगी, मुंबई ऐसा क्यों महसूस कर रहा है जैसे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर है?


गौरतलब है कि कंगना रानाउत सुशांत सिंह राजपूत की मौत के पीछे बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक माफिया गैंग का होना मानती है. हालांकि सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

 इस केस में ड्रग्स का एकदम सामने आने के बाद कंगना राणावत में बॉलीवुड में नशे के कारोबार को लेकर भी सवाल उठाती रहती है पिछले दिनों कंगना ने बॉलीवुड के कुछ कलाकारों के ब्लड सैंपल लेकर टेस्ट करने की मांग की थी.कंगना राणावत मुंबई पुलिस के कामकाज के तरीकों पर भी इसके पहले कई तरीके के सवाल उठा चुकी हैं.

मुंबई पुलिस पर कंगना के सवाल उठाने के बाद शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राऊत ने पार्टी के मुखपत्र सामना में कंगना राणावत को घेरते हुए लिखा था कि कंगना राणावत मुंबई में रहती है इसके बावजूद भी हो मुंबई पुलिस पर सवालिया निशान उठाती हैं यह बेहद शर्मनाक है. इस पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए.

Post a Comment

0 Comments