नई दिल्ली. देश की सबसे पुरानी पार्टी मौजूदा समय में केंद्र की सत्ता से बाहर है. ऐसे में केंद्र में बीजेपी सरकार होने के चलते देश चलाने की जिम्मेदारी भी उसी की है पिछले दिनों आए जीडीपी के आंकड़ों ने कांग्रेस को केंद्र सरकार पर हमला बोलने का मौका दे दिया है. देश की जीडीपी - 23 पर पहुंच गई है. इस पर कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार ने प्रश्नकाल को इसलिए खत्म किया है क्योंकि वो विपक्ष के सवालों से मुंह मोड़ना चाहती है. देश की अर्थव्यवस्था गिर रही है. आम आदमी बेहाल है. फिर भी बीजेपी सवालों से भाग रही है.
उन्होंने पार्टी जा बयान जारी करते हुए का कहा,73 साल में पहली बार ‘अर्थव्यवस्था और आम आदमी’, दोनों की कमर तोड़ी
‘आर्थिक तबाही व वित्तीय आपातकाल’ में धकेल रहे हैं देश - धड़ाम गिरी GDP है इसका सबूत
‘नोटबंदी-जीएसटी-देशबंदी’ मास्टर स्ट्रोक नहीं, असल में हैं ‘डिज़ास्टर स्ट्रोक’.
राहुल ने मोदी की आर्थिक विफलता पर सरकार को घेरा
नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो :-
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1301376885369180160?s=19
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को नोटबंदी के फैसले व जीडीपी में गिरावट पर घेरते हुए कहा कि,मोदी जी का ‘कैश-मुक्त’ भारत दरअसल ‘मज़दूर-किसान-छोटा व्यापारी’ मुक्त भारत है।
जो पाँसा 8 नवंबर 2016 को फेंका गया था, उसका एक भयानक नतीजा 31 अगस्त 2020 को सामने आया।
GDP में गिरावट के अलावा नोटबंदी ने देश की असंगठित अर्थव्यवस्था को कैसे तोड़ा."




0 Comments