यूपी में रविवार का लॉक डाउन भी खत्म, सीएम योगी ने उच्चस्तरीय बैठक में लिया फैसला,

 

जीएसटी कलेक्शन बढ़ाने पर सीएम योगी ने दिया जोर

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की तरह यूपी में ईज ऑफ लिविंग पर काम करने की जरूरत

अब रविवार को भी खुल सकेंगे बाज़ार, covid गाइडलाइन्स का करना होगा पालन

मास्क और सामाजिक दूरी को बताया आवश्यक




                                  Pic Google ( file)

लखनऊ . यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज यानी मंगलवार को प्रदेश में 10 जुलाई से चली आ रही साप्ताहिक बंदी को समाप्त करने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सूबे में बाजारों कि बंदी पहले की व्यवस्था के अनुरूप रहेगी. सीएम योगी ने कहा कि सारे कंटनेंटमेंट जोन्स के अलावा हर जगह रेस्टोरेंट और होटल खोलें जा सकेंगे. हालांकि कोरोनावायरस महामारी को रोकने के लिए को भी मानक तय किए गए हैं. उनका पालन करना आवश्यक होगा.

 आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार देना है मुख्य लक्ष्य

राजधानी लखनऊ में लोकभवन में आयोजित एक हाई लेवल मीटिंग में सीएम योगी ने  कोरोनावायरस संक्रमण कि प्रदेश में मौजूदा स्थिति का आंकलन करने के बाद सूबे कि अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोरोनावायरस महामारी रोकने के साथ सभी आर्थिक गतिविधियों को अनुमति दी जाए. साथ ही ये भी कहा कि सूबे में सामाजिक दूरी और मास्क का के बारे में  नागरिकों को जागरूक करके यूपी की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया जा सके. जीएसटी कलेक्शन भी मुख्य उद्देश्य है इसी को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने आर्थिक गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं


ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की तर्ज पर ईज ऑफ लिविंग को भी देनी होगी तवज्जो

गौरतलब है कि पिछले दिनों केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा जारी की गई राज्यों की " ईज ऑफ डूइंग बिजनेस " में यूपी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है. आंध्र प्रदेश इस लिस्ट में पहले पायदान पर है. यूपी की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की परफॉर्मेंस को देखते हुए सीएम योगी ने संतोष जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि यूपी में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की तर्ज पर " ईज ऑफ लिविंग " की दिशा में कार्ययोजना बनाकर कार्य करने की जरूरत है. इससे यूपी के नागरिकों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आएगा.






Post a Comment

0 Comments