Pic Google
मुंबई . दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में एक दो नहीं बल्कि तीन - तीन एजेंसियों द्वारा जांच का सामना कर रहीं रिया चक्रवर्ती को आखिरकार सुशांत कि मौत के 86 वें दिन एनसीबी यानी कि ड्रग्स नारकोटिक्स ब्यूरो ने ड्रग्स खरीद फरोख्त में संलिप्त पाए जाने के आरोपों कि पुष्टि हो जाने के बाद अरेस्ट कर लिया है.
मीडिया में आ रहीं खबरों के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी के सामने कुबूल किए है कि उहोंने कुछ मौके पर ड्रग्स का इस्तेमाल किया था. हालांकि इसके साथ उन्होंने ये भी कहा कि वे सुशांत सिंह राजपूत के कहने पर ड्रग का सेवन करती थी.
गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों से एनसीबी रिया चक्रवर्ती से लगातार पूछताछ कर रही थी. ऐसा माना जा था था की एनसीबी रिया के जवाबों से संतुष्ट नहीं थी. ऐसे में उनकी गिरफ्तार होने की चर्चाएं जोर पकड़ रही थी.अब आज उन्हें एनसीबी ने अरेस्ट कर लिया है. रिया से पहले एनसीबी उनके भाई और सुशांत सिंह राजपूत के हाउस कीपर को गिरफ्तार कर चुकी है.

0 Comments