"मोदी जी ‘सरकारी कंपनी बेचो' मुहीम चला रहे हैं।
खुद की बनायी आर्थिक बेहाली की भरपाई के लिए देश की सम्पत्ति को थोड़ा-थोड़ा करके बेचा जा रहा है।
जनता के भविष्य और भरोसे को ताक पे रखकर LIC को बेचना मोदी सरकार का एक और शर्मनाक प्रयास है।"
Pic Google
कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा सरकारी संस्थानों की हिस्सेदारी बेचने के फैसले पर सरकार पर तीखा हमला बोला है. केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ' सरकारी कंपनी बेचो ' मुहिम चला रहे हैं.
एक अख़बार कि ख़बर को ट्विटर पर शेयर करते हुए जिसमें एलआईसी को 25 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का ज़िक्र है. राहुल गांधी ने लिखा,मोदी जी ‘सरकारी कंपनी बेचो' मुहीम चला रहे हैं।
खुद की बनायी आर्थिक बेहाली की भरपाई के लिए देश की सम्पत्ति को थोड़ा-थोड़ा करके बेचा जा रहा है।
जनता के भविष्य और भरोसे को ताक पे रखकर LIC को बेचना मोदी सरकार का एक और शर्मनाक प्रयास है।"
आपको बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी कोरोनावायरस महामारी, बेरोजगारी, जेईई - नीट की परीक्षा, परीक्षाओं के रुके हुए रिजल्ट्स और अर्थव्यवस्था में गिरावट के मसले पर केंद्र सरकार को घेर चुके हैं.
राहुल गांधी ने बीते दिन भी सरकारी कंपनियों को बेचने से रोकने के लिए केंद्र को निशाने पर लेते हुए एक ट्वीट कर लिखा था,आज देश मोदी सरकार-निर्मित कई आपदाएँ झेल रहा है जिनमें से एक है अनावश्यक निजीकरण।
युवा नौकरी चाहते हैं पर मोदी सरकार PSUs का निजीकरण करके रोज़गार व जमा पूँजी नष्ट कर रही है।
फ़ायदा किसका?
बस चंद ‘मित्रों’ का विकास
जो हैं मोदी जी के ख़ास।
Stop Privatisation Save Govt Jobs.


0 Comments