रिया की गिरफ्तारी पर हंसल मेहता का ट्वीट हो रहा है वायरल, कहा - आत्महत्या नहीं, मनी लॉन्ड्रिंग नहीं..

                                           pic Google

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 86 वें दिन उनकी गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स नारकोटिक्स ब्यूरो ( एनसीबी) ने आज अरेस्ट कर लिया है. फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद लोग अपने अपने अंदाज में प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

                                Pic NDTV


सुशांत सिंह राजपूत के फैंस लिख रहे हैं कि गेम इज ओवर तो कुछ लोग एकदम अलग तरीके से सोशल मीडिया पर अपनी बात रख रहें हैं.बॉलीवुड फिल्म निर्देशक हंसल मेहता ने रिया चक्रवर्ती के अरेस्ट होने के बाद ट्वीट किया है. हंसल मेहता का ट्वीट खूब वायरल हो रहा है. इस ट्वीट में हंसल मेहता ने लिखा,आत्महत्या नहीं, मनी लॉन्ड्रिंग नहीं, हत्या नहीं?  अब मुझे पता है कि भारत में अभी तक मारिजुआना को वैध क्यों नहीं बनाया गया है।"




गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीबीआई को सौंपने के बाद जांच में तेजी आई है. सीबीआई के अलावा ईडी और एनसीबी भी मामले की जांच कर रही थी. एनसीबी द्वारा ड्रग्स मामले की जांच में ये बात निकलकर सामने आई कि रिया सुशांत सिंह को ड्रग्स देती थी और खुद भी ड्रग्स का सेवन करती थी. इसके पहले शनिवार को रिया के भाई और हाउस कीपर सैमुअल मिरांडा को एनसीबी हिरासत में ले चुकी है.

Post a Comment

0 Comments