कंगारुओं ने आखिरी टी - ट्वेंटी जीतकर इंग्लैंड को क्लीन स्वीप से रोका, मार्श बने में ऑफ द मैच

 

                                     Pic Google


सीरीज के पहले दो मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी करते हुए तीसरे टी ट्वेंटी मुकाबले में इंग्लैंड को पटकनी देते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया है. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने वाली ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 145 रनों पर रोक दिया. इंग्लैंड की तरफ से जॉनी बेरेस्टो ने  सर्वाधिक 55 रन बनाए, डेनली ने 29 तो मोइन ने भी 23 रनों का योगदान दिया. 

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडम जांपा को सबसे ज्यादा दो विकेट मिले. पेसर स्टार्क को 1 विकेट , हज़लवुड को 1 विकेट, के अलावा रिचर्डसन और अगर को भी एक - एक सफलता मिली.

इंग्लैंड से 146 रनों का लक्ष्य मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बैटिंग करने उतरे  फिंच ने 39 और वेड ने 14 रन बनाये. तीसरे नम्बर पर बैटिंग करने आए स्टोइनिस ने 26 रनों की पारी खेलकर टीम कुरेन का शिकार बने. मिचेल मार्श ने नाबाद 39 रनों की पारी खेलकर टीम को 3 गेंदे शेष रहते हुए जीत दिला दी.

बटलर बने मैन ऑफ द सीरीज

शान मार्श को उनकी बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया. वहीं। सीरीज का आखिरी मैच नहीं खेलने वाले जोस बटलर को प्लयेर ऑफ़ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया.

ऑस्ट्रेलिया फिर से नंबर वन

वहीं इंग्लैड सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है. ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज का आखिरी मैच जीतकर आईसीसी रैंकिंग में फिर से पहले स्थान पर काबिज हो गई है. इंग्लैंड की तरफ से आदिल सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए उन्होंने 21 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए. जबकि मार्क वुड और कुरैन को 1-1 विकेट मिला.


Post a Comment

0 Comments