Pic Google
यूपी के मैनपुरी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां रविवार कि रात को एक आदमी को पांच लोगों ने बेरहमी से पीटा था. इलाज के दौरान शख्स ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है. युवक की संदिग्धों द्वारा पिटाई किए जाने के बाद मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है.
विरोधी दलों ने आरोप लगाया पिटाई से जान गंवाने वाले दलित युवक सर्वेश दिवाकर पर दक्षिण पंथी संगठन के कार्यकर्ताओं ने हमला किया था.इसी हमले में दक्षिण पंथी संगठन के कार्यकर्ताओं ने सर्वेश को बुरी तरह पीटा और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया हैं. उधर, विपक्षी पार्टियों द्वारा लगाए गए आरोपों को पुलिस ने खारिज़ कर दिया है.
कथित भीड़ के हमले में जान गंवाने वाले दलित सर्वेश दिवाकर. सड़क किनारे कचौड़ी का ठेला लगाते थे. सर्वेश दिवाकर किराए के कमरे में रहते थे. उनके साथ उनकी 16 साल की बेटी भी रहती थी. जो स्कूल में पढ़ाई करती है. और पढ़ाई करने के साथ लोगों के घरों में मेड का काम भी करती थी. ऐसा कहा जा रहा है कि लॉक डाउन के चलते दिवाकर का काम छूट गया था. इसी वजह से उसने अपनी बेटी को एक रिश्तेदार के घर रहने को भेज दिया था.
बच्ची को रिश्तेदार के घर भेजने के बाद क्षेत्र में अफवाह उड़ी की सर्वेश ने अपनी लड़की को बेच दिया है. हालांकि पुलिस का साफ कहना है कि अभी तक ये साबित नहीं हो पाया है कि इन्हीं अफवाहों के चलते सर्वेश की हत्या हुई हो.
लेकिन जो घटना का वीडियो है उसमें पांच लोग सर्वेश को छत पर बुरी तरह से पिटाई करते हुए देखे जा सकते हैं और वे उसको तबतक पीटते रहते है जब तक सर्वेश गिर नहीं जाता है.

0 Comments