गर्भवती पत्नी को परीक्षा दिलाने स्कूटी द्वारा झारखंड से पहुंचा एमपी पहुंचा युवक, अडानी ने किया हवाई सफ़र का इंतजाम

 

                                   Pic Google


झारखंड के गोड्डा से तकरीबन 12 सौ किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में अपनी पत्नी को स्कूटी पर परीक्षा दिलाने ले जाने वाले धनंजय और उनकी गर्भवती पत्नी की मदद के लिए लोगों ने हाथ बढ़ाए हैं. अदानी ग्रुप ने  एमपी परीक्षा देने गए दम्पत्ति के लिए हवाई यात्रा का इंतजाम किया है.

रहने का इंतजाम ग्वालियर प्रशासन ने किया 

धनंजय सिंह ने बताया कि 16 सितम्बर को एमपी से झारखंड के लिए हवाई यात्रा करेंगें ग्वालियर से रांची के लिए सीधी उड़ान  न के चलते वे हैदराबाद होते हुए रांची पहुंचेंगे. इसके बाद सड़क के द्वारा हैदराबाद से रांची जाएंगे. सड़क मार्ग से रांची पहुंचने का इंतजाम गोड्डा के जिलाधिकारी ने किया है. धनंजय सिंह ने आगे बताया कि उनके रहने का इंतजाम ग्वालियर जिला प्रशासन ने किया है. ग्वालियर के कुछ लोग उन्हें नौकरी दिलाने की बात भी कह रहें हैं.

30 सितम्बर को पहुंचे थे ग्वालियर

दम्पत्ति ने बताया कि, वे अपनी पत्नी के गहने गिरवी रखकर 10 हज़ार रुपए का जुगाड करके स्कूटी से एमपी के ग्वालियर परीक्षा देने पहुंचे हैं. उन्होंने ये भी बताया था कि ट्रेन और बस की सुविधा न होने कारण स्कूटी से D.ed  की परीक्षा देने आने का फैसला किया था. वे अपनी गर्भवती 22 साल की पत्नी को सड़क मार्ग से स्कूटी पर बैठाकर परीक्षा दिलाने 30 सितम्बर को ग्वालियर पहुंचे थे.लेकिन वापस लौटने के लिए अडानी फाउंडेशन ने हवाई सफर का टिकट दिया है. जिससे वे परीक्षा देने के बाद आसानी से घर पहुंच सकेंगे.





Post a Comment

0 Comments